फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज को लेकर महिला की हत्या, पिता ने कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। इसके बाद पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जिला मैनपुरी थाना कुरावली के गांव नगला छड़े निवासी रामऔतार सिंह ने अपनी बेटी पूजा की शादी थाना मेरापुर के गांव नगला भटा निवासी प्रेमसिंह के साथ तीन साल पहले की थी। शादी के कुछ समय बाद ससुरालीजनों ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे।

मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पूजा ने इसकी शिकायत अपने मायकेवालों से की थी। सूचना पर मायके वालों ने बेटी की ससुराल जाकर जैसे तैसे मामले को शांत कराया था। कुछ समय तक मामला शांत रहा। इसके बाद फिर से महिला का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया गया। सोमवार को महिला की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मृतका केे पिता और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस आई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमसिंह के अलावा वीरेश सिंह, ब्रजेश सिंह, रत्नेश, सरदीप, रतनपाल, पप्पी देवी, आरती के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


-परिजनों के अनुसार ससुरालीजन एक लाख रुपये मांग रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें