फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा भीगने पर दो पक्षों में चलीं लाठियां व फावड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नलकूप का पानी सड़क पर फैलने से भूसा भीग गया। इस पर दो पक्षों के बीच रविवार को जमकर लाठियां और फावड़ा चले। इस घटना में मां व बेटा समेत तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव नगला कलार निवासी अधिवक्ता सतेंद्र वर्मा का भूसा उतर रहा था। इस बीच गांव के ही अहिलकार ने नलकूप चला दिया, जिससे सतेंद्र का भूसा भीग गया। सतेंद्र पानी बंद कराने के लिए पहुंचे तो उनका अहिलकार से विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर अहिलकार और उसके साथियों ने सतेंद्र पर धावा बोल दिया, जिससे वह घायल हो गया।

जानकारी होने पर सतेंद्र के परिवार के लोग आ गए। लोगों ने जब बीचबचाव का प्रयास किया तो दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के लोग लाठियां और फावड़ा लेकर मारपीट करने लगे। मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। मारपीट में घायल सतेंद्र पक्ष के आलोक और उसकी मां कृष्णा देवी और दूसरे पक्ष के अनिरुद्ध को पुलिस नेे मेडिकल के लिए भेजा है। सतेंद्र ने अहिलकार, हृदेश, रोहित, वंदना, अनिरुद्ध, अजय, निति पत्नी अजय, रिंकी पत्नी अनिरुद्ध, शांति देवी पत्नी कोतवाल, आशीष, विवेक, विमलेश, अनुज, रमेश और अंजू देवी पत्नी हृदेश के खिलाफ और अनिरुद्ध ने आलोक, कृष्णा देवी, सपना पत्नी आलोक, अजय, विजय, अर्चना, काजोल और सतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भूसा भीगने पर दो पक्षों में चलीं लाठियां व फावड़े
तीन लोग घायल, एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें