फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड होटल से पार की गईं दो बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड से आई क्राइम ब्रांच की टीम व नैनीताल पुलिस ने होटल से जालसाजों द्वारा ले उड़ाई गई दो बाइकें बरामद कर लीं। जांच में जालसाजों के तार स्थानीय कुछ पुलिस कर्मियों से भी जुड़े होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


हालांकि पांचालघाट चौकी पुलिस द्वारा तीसरी बाइक भी बरामद कराने के आश्वासन पर उत्तराखंड पुलिस दूसरे दिन भी शहर के एक होटल में डेरा जमाए हुए हैं।

उत्तराखंड के जनपद नैनीताल थाना काठगोदाम क्षेत्र के एक होटल में गत माह ठहरे जालसाजों ने फर्जी आईडी लगाई। घूमने के लिए होटल से तीन बुलट बाइक किराए पर लेकर फरार हो गए थे। कई होटलों से इस तरह की घटनाएं होने के बाद उत्तराखंड पुलिस हरकत में आई और मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि बाइक लेकर भागने वाले आरोपी जनपद फर्रुखाबाद व एटा के थे। सर्विलांस लोकेशन के आधार पर काठगोदाम थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम शनिवार को थाना नवाबगंज पहुंची।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कढ़िउली से पुलिस ने एक घर से बुलेट बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में मकान मालिक ने बताया कि यह बाइक एटा निवासी उनके रिश्तेदार खड़ी कर गया है।


रविवार को टीम ने शहर के मऊदरवाजा, पांचालघाट व फतेहगढ़ के जेएनवी रोड पर दबिश दी। वहां दूसरी बाइक एक मिस्त्री की दुकान पर मरम्मत के लिए खड़ी मिली। बाइक मिस्त्री की जानकारी पर पुलिस ने बाइक खड़ी करने वाले युवक की तलाश शुरू की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

जालसाज के पांचालघाट चौकी पुलिस से तार जुड़े होने के बात भी सामने आयी है। पता चला है कि पांचालघाट चौकी पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को तीसरी बाइक भी बरामद कराने का भरोसा दिया है। इस भरोसे पर उत्तराखंड पुलिस यहां एक होटल में डेरा जमाए है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के होटल से पार की गईं दो बाइकें बरामद

तीसरी बाइक की बरामदगी को उत्तराखंड पुलिस ने डेरा जमाया
होटल पर फर्जी आईडी से बाइकें ली थीं किराए पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें