फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर मकान पर कब्जा करने वालों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के रकाबगंज खुर्द मोहल्ला में हमलावरों ने बीते दिनों युवक को असलहों के बल पर पीटकर उसके मकान में कब्जा कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निवासी कर्ण गुप्ता उर्फ शिवा ने मोहल्ले के ही अभिषेक शाक्य और गढ़ी मुरीद खां मोहल्ला निवासी पंचशील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि 20 जनवरी को कर्ण गुप्ता घर में थे। अभिषेक और पंचशील असलहे लेकर उसके घर में घुस आए और गालीगलौज करते हुए पीटने लगे। मारपीट करने के बाद हमलावरों ने कर्ण गुप्ता को उसके घर से निकाल दिया और मकान में ताला डाल दिया।

कर्ण गुप्ता हमलावरों से मकान की चाबी लेने गए तो हमलावरों ने जानमाल की धमकी देकर भगा दिया। कर्ण गुप्ता का कहना है कि हमलावरों से कई बार मकान की चाबी मांग चुका है लेकिन वह लोग नहीं दे रहे हैं। एसओ वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें