फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन शहरी विद्युत के कार्यालय से सात बैटरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग में सुरक्षा ड्यूटी में पीआरडी जवान तैनात होने के बावजूद अधिशासी अभियंता कार्यालय से यूपीएस की सात बैटरी चोरी हो गईं। खंड कार्यालय परिसर में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र के पास एक बैटरी रखी मिल गई। अन्य बैटरी न मिलने पर पीआरडी जवान शक के घेरे में हैं। एक्सईएन शहरी ने अवर अभियंता को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



डिवीजन कार्यालय भोलेपुर में वितरण खंड नगरीय, ग्रामीण के अलावा परीक्षण विभाग है। यहां सुरक्षा की दृष्टि से दिन व रात में अलग-अलग पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगती है। गुरुवार रात अधिशासी अभियंता नगरीय के कार्यालय में रखी यूपीएस की तीन बैटरी चोरी कर ली गईं। शुक्रवार को मामले की जानकारी हुई। अधिशासी अभियंता पंकज अग्रवाल ने बताया कि आठ दिन पूर्व भी कार्यालय से चार पुरानी बैटरी चोरी हो चुकी हैं। इस घटना में पीआरडी जवानों का हाथ होने की आशंका है। उन्होंने अवर अभियंता राकेश कुमार को एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। एक बैटरी मिल गई है।
विज्ञापन



एक्सईएन विद्युत के कार्यालय से सात बैटरी चोरी
ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान शक के घेरे में,खंड कार्यालय परिसर में निर्माणाधीन उपकेंद्र के पास मिली बैटरी, अवर अभियंता को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें