फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नर्सिंग होम में पड़ा रहा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की आवास विकास कालोनी स्थित नर्सिंग होम में शुक्रवार को राजमिस्त्री का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में पुलिस की जांच अभी आगे नहीं बढ़ सकी है। वहीं नर्सिंग होम में दूसरे दिन भी ताले लटके रहे। वहां पहुंचने वाले मरीज बैरंग वापस जाते रहे।
विज्ञापन



फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला राजन भोलेपुर निवासी राजमिस्त्री सुनील जाटव (50) का शव शुक्रवार को आवास विकास स्थित डा. प्रदीप कुमार टोप्पो के नर्सिंगहोम की तीसरी मंजिल पर निर्माणाधीन कमरे में लटका मिला था।


परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। परिजनों ने कहा था कि सुनील जाटव के पास निर्माण का ठेका था। डा. प्रदीप कुमार पर मजदूरी के एक लाख रुपये बकाया थे। भुगतान न करने को लेकर साजिशन हत्या की गई।
विज्ञापन



परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जाम भी लगाया था। इसके बाद पुलिस ने भाई अमर सिंह की तहरीर पर डा. प्रदीप कुमार टोपो व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के बाद डाक्टर व कर्मचारी नर्सिंग होम में ताला डालकर चले गए थे।


शनिवार को भी नर्सिंग होम में ताला लटका रहा। वहां पहुंचने वाले मरीज बैरंग वापस चले गए। इधर चुनाव की व्यस्तता के चलते पुलिस अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। वह जांच किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन



दूसरे दिन भी नर्सिंग होम में पड़ा रहा ताला

राजमिस्त्री का शव नर्सिंग होम में फंदे पर लटका मिलने का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें