फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाई बंद होने से मिल में फुल हो गए शीरे के टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। चीनी मिल की आसवनी इकाई बंद होने से शीरे की सप्लाई बंद हो गई है। इससे इकाई व मिल में बने टैंक फुल हो गए हैं। मिल प्रशासन ने शीरे का स्टाक करने के लिए गड्ढा खुदवाया है।
विज्ञापन

चीनी मिल का निकला हुआ शीरा मिल की आसवनी इकाई में सप्लाई होता था। पिछले सत्र से यह इकाई बंद हो गई है। इससे शीरे के स्टाक के लिए दिक्कत हो गई है।

आसवनी इकाई में बने 40-40 हजार लीटर क्षमता वाले टैंक शीरे से पहले से ही फुल हैं। इस सत्र में गन्ना पेराई से निकला 40 हजार लीटर शीरा मिल में बने टैंक में भर दिया गया है। सभी टैंक फुल हो जाने के बाद मिल प्रशासन के सामने स्टाक करने की समस्या आ गई। ऐसे में मिल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर मिल प्रशासन ने शीरे के स्टाक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर एक 15 हजार लीटर क्षमता का गड्ढा कराया गया है।

इस गड्ढे में ग्राउंड फ्लोर से ऊपरी दीवारों तक मोटी मोमिया लगाई गई है। इस गड्ढे में गन्ना पेराई के दौरान निकलने वाला शीरा भरा जाएगा। मिल प्रशासन ने बताया मिल के निकले हुए शीरे से इकाई में एल्कोहल बनता था। इकाई बंद होने से यह समस्या हुई है। 24 हजार लीटर से अधिक शीरे को जनपद हरदोई की संडीला आसवनी इकाई में भेजा गया है। टैंक फुल है। इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें