फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही के खिलाफ मारपीट का कोर्ट में दर्ज कराया परिवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक युवती ने महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ अदालत में परिवार दर्ज कराया है। इसमें आरोपी के खिलाफ बयान न देने का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही नीरू यादव के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। इसमें कहा कि वह एक मुकदमे की पीड़िता है। 17 जनवरी 2019 को महिला सिपाही उसे अदालत में बयान दर्ज करवाने लाई थी। उसने आरोपी के खिलाफ बयान न देने का दबाव बनाया।

बयान देने पर कचहरी के बाहर निकलने पर जान से मरवाने की धमकी दी। विरोध पर महिला सिपाही ने मारपीट कर दी। मां और अन्य महिलाओं ने उसे बचाया। सीजेएम के आदेश पर पीड़िता की याचिका को परिवार में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें