फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान से लाखों की लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्योंता में मोबाइल दुकान से करीब 20 लोगों ने असलहों के बल पर नगदी समेत लाखों का माल लूट लिया। पीड़ित ने कोतवाली के मामले की तहरीर दी है। वहीं थाना पुलिस पुराने विवाद में मामला मारपीट का ही मान कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनापुर निवासी अर्पित उर्फ कारे पुत्र रामवीर सिंह की ज्योंता गांव में मोबाइल की दुकान है। आरोप है कि रविवार शाम करीब छह बजे पड़ोसी गांव नगला सुरजन सिंह के विपिन कुमार, चुन्नू, सुधांशु, राजपाल व 14 अज्ञात लोग असलहे लेकर आए व उसकी दुकान को घेर लिया। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। चारों ने तमंचा लगाकर एक लाख रुपये, दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, चार एंड्रायड फोन, दो जीओ फोन, चाचा सुखेंद्र सिंह की गले की चेन व एक मोबाइल ले गए। अर्पित ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों में मोबाइल के खरीद के रुपये को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। तब भी दोनों में मारपीट हुई थी। इसी रंजिश में दोबारा मारपीट हुई है। किसी के चोट नहीं है। लूटपाट की बात गलत है। जांच की जा रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें