11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
मुरादनगर। थानाक्षेत्र के एक गांव में व्यक्ति परिवार सहित रहता है। उसकी चौदह वर्ष की बेटी नगर के कॉलेज में 11 वीं की छात्रा है। बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे छात्रा पास की दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। आरोप है कि बीच रास्ते में गांव निवासी एक शराबी युवक ने अश्लील फब्तियां कसते हुए छात्रा से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं आरोपी ने छात्रा का हाथ तक पकड़ लिया। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी ने मारपीट कर छात्रा को घायल कर दिया। छात्रा की चीख सुनकर मौके पर ग्रामीणों का आता देख आरोपी भाग गया। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने बताया कि आरोपी काफी समय से फब्तियां कसते छात्रा से छेड़छाड़ करता आ रहा है। समझाने के बाद भी आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा। एसओ का कहना है कि पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है।