कंपिल। थानाक्षेत्र एक गांव में घर में घुसकर कक्षा पांच की छात्रा के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक का दोस्त तमंचा लेकर खड़ा रहा। छात्रा के शोर मचाने पर पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। छात्रा गुरुवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी।
गांव में रहने वाले एक शख्स की 13 वर्षीय बेटी गांव के ही निजी स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। किशोरी की मां बुधवार को रिश्तेदारी में गई थी। किशोरी के पिता घर से थोड़ी दूर स्थित दूसरे घर में सो रहे थे। किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि रात करीब दो बजे गांव का ही एक युवक अपने दोस्त के साथ उसके घर में घुस गया। किशोरी को पकड़कर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका दोस्त तमंचा लिए खड़ा रहा।
किशोरी ने शोर मचाने पर उसके पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। गुरुवार को किशोरी पिता के साथ पुलिस चौकी पर गई। चौकी से थाने जाने की सलाह देकर टरका दिया। इसके बाद किशोरी थाने आई और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया। थाना पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा देकर उसे टरका दिया।