फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने से किशोरी ने की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने के कारण किशोरी ने आत्महत्या की थी। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने आठ जून की सुबह घर के कमरे में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत फांसी से दम घुटने के कारण होना बताई गई। किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। परिजनों ने इस मामले में घर की महिलाओं से बातचीत की। किशोरी की चाची ने पति को बताया कि गांव के हिमांशु व मानू ने कुछ माह पहले भतीजी के साथ दुष्कर्म किया था।
भतीजी ने यह बात उसको बताई थी। लोक लाज के कारण किसी से इस मामले में कोई शिकायत नहीं की थी। किशोरी को पता चला कि वह दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई है। इससे दुखी होकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर किशोरी के साथ दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें