फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर दिनदहाड़े तीस हजार रुपये व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
लूट के बाद मोहित से जानकारी पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज। बाइक सवार बदमाशों ने दिनहाड़े मैनपुरी के युवक से तमंचे के बल पर 30 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई, लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना बेवर के गांव बाजपुर निवासी मोहित सोमवार दोपहर बाइक से नवाबगंज क्षेत्र के गांव सादिकपुर स्थित ससुराल से पत्नी को लेने जा रहा था। मोहम्मदाबाद-नवाबगंज रोड पर करनपुर बांसमई गांव के पास पीछे से आए दो बदमाशों ने बीच रास्ते अपनी बाइक खड़ीकर मोहित को रोक लिया। एक बदमाश ने मोहित की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया।
जेब की तलाशी लेने पर जब रुपये नहीं मिले तो बदमाशों ने बाइक में पीछे बंधे बैग को खोल लिया। बदमाश बैग व मोबाइल लेकर मोहम्मदाबाद की ओर भाग गए। बैग में 30 हजार रुपये व मोहित के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र के अलावा अन्य कागजात रखे थे।
विज्ञापन

मोहित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों के हुलिए के बारे में जानकारी की। आसपास के सभी थानों में सूचना भेजकर चेकिंग कराई गई, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। मोहित ने दो बदमाशों के खिलाफ मोबाइल व 30 हजार रुपये लूटने की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें