फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

विज्ञापन
पवन का शव मिलने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। बुधवार सुबह टेंपो लेकर निकले युवक की हत्या कर शव मक्का के खेत फेंक दिया गया। उसकी पीठ व सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। साले ने बहनोई के माता-पिता व भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक की टेंपो और मोबाइल गायब हैं। पुलिस तलाश में जुटी है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रसीदपुर मई निवासी पूर्व सैनिक श्याम सिंह जाटव का बेटा पवन (35) टेंपो चलाता था। उसका पिता से आए दिन मकान व जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद होता था। एक माह पूर्व पुलिस ने पवन व श्याम सिंह पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। विवाद के चलते पिता शमसाबाद क्षेत्र के गांव रजलामई में डेढ़ वर्ष से अलग मकान बनाकर रहने लगे।
पवन बुधवार सुबह टेंपो लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। पवन की पत्नी अर्चना उर्फ गुंजा ने बुधवार शाम को कायमगंज कोतवाली में सूचना दी। परिजन पवन की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

राहगीरों ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शमसाबाद पुलिस को सूचना दी कि एक युवक का शव ठंडी कुइयां चौराहे से शमसाबाद जाने वाले मार्ग पर मक्का के खेत में पड़ा है। पुलिस कुछ देर में ही मौके पर पहुंच गई। युवक की पीठ व सिर पर चोटों के निशान थे। रसीदपुर मई के पूर्व प्रधान दिनेश ने अर्चना को युवक का शव मिलने की जानकारी दी।
अर्चना फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला राजन भोलेपुर निवासी भाई सौरभ के साथ पहुंची और शव की शिनाख्त पति पवन के रूप में की। अर्चना ने पुलिस को बताया कि पवन बुधवार सुबह टेंपो लेकर उसका मोबाइल ठीक कराने के लिए गए थे।
इसके बाद से वह वापस नहीं आए। पवन व उसकी पत्नी का मोबाइल मौके पर नहीं मिला। टेंपो का भी पता नहीं चला। पुलिस ने साले सौरभ की तहरीर पर पवन के पिता श्याम सिंह, मां विनोदा देवी, भाई राजू उर्फ प्रवीण सिंह व अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने श्याम सिंह, विनोदा देवी व राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। श्याम सिंह ने बताया कि रात को रसीदपुर मई के लोगों ने पवन के गायब होने की सूचना दी थी। इसके बाद से वह भी पवन को तलाश रहे थे। पवन के दो बेटे देव व कान्हा हैं।
10 बजे ही बंद हो गया पवन का मोबाइल
एसपी अशोक कुमार मीणा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पवन के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया तो पता चला कि उसका मोबाइल बुधवार सुबह 10 बजे ही बंद हो गया था। पवन के मोबाइल पर अंतिम काल गांव के एक युवक की मिली। पूछने पर युवक ने बताया कि अर्चना ने पवन को उसके नंबर से काल की थी।
अर्चना ने दर्ज कराया था दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
अर्चना ने आठ वर्ष पहले पति पवन सहित ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे मेें समझौता होने के बाद पवन ससुराल भोलेपुर राजन नगला में एक मकान बनाकर रहने लगा था। बाद में उसने मकान बेच दिया था।
पुलिस अन्य बिंदुुओं पर भी कर रही जांच
पवन की हत्या के बाद पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया, पर वह कई अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसके लिए पवन के टेंपो, उसके व उसकी पत्नी के मोबाइल की तलाश की जा रही है। इनके मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। यह भी आशंका है कि टेंपो व मोबाइल लूटने के बाद हत्या कर दी गई हो। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें