फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो लूटने के बाद की गई थी चालक की हत्या

विज्ञापन
टेंपो चालक के हत्यारोपी शिवम जाटव, नागेश उर्फ नागेंद्र व आकाश जाटव। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। टेंपो चालक की हत्या में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने टेंपो लूटने के बाद चालक की बेरहमी से हत्या की थी। आरोपियों ने कबूला है कि उन्होंने गमछे से गला घोटने के बाद चाकू से गोदकर मारा था। पुलिस ने लूटा गया टेंपो, घटना में प्रयुक्त चाकू और गमछा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रसीदपुर मेई निवासी चालक पवन जाटव (35) एक जून को टेंपो लेकर घर से निकला था। शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। दो जून को शमसाबाद क्षेत्र में मक्का के खेत से उसका शव बरामद हुआ था। पवन व उसकी पत्नी अर्चना के मोबाइल और टेंपो गायब था। अर्चना के भाई सौरभ ने बहनोई के पिता श्याम सिंह, मां विनोदा देवी व भाई राजू उर्फ प्रवीण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
जांच में इनके खिलाफ कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले। इस पर पुलिस ने टेंपो की तलाश शुरू की। छानबीन में मिली जानकारी के आधार पर एसओजी व थाना पुलिस ने गांव रजलामई निवासी नागेश उर्फ नागेंद्र, आकाश उर्फ रविंद्र जाटव और शिवम जाटव को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि एक जून को पवन का टेंपो लूटने की योजना बनाई थी। रास्ते में तीनों लोग चेहरे पर गमछा बांधकर पवन के टेंपो में बैठ गए।
विज्ञापन

ठंडी कुइयां जाने वाले मार्ग पर पवन का गमछे से गला दबाया और उसको खींचकर खेत की ओर ले जा रहे थे, तभी पवन ने हाथ मारकर नागेश के चेहरे से गमछा खींच लिया। उसने नागेश को पहचान लिया था। इस पर तीनों लोगों ने पवन का गला घोटा और चाकू से गोदकर मार दिया था।
शव को खेत में फेंकने के बाद उसके मोबाइल जेब से निकाल लिए थे। टेंपो की नंबर प्लेट खोलकर पास के खेत में छुपा दी थी। दोनों मोबाइल ढाई घाट पर गंगा में फेंक दिए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, गमछा, लूटा गया टेंपो व नंबर प्लेट बरामद कर लीं।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि मुकदमे में नामजद आरोपियों की हत्या में कोई भूमिका नहीं पाई गई। उनके नाम विवेचना में हटा दिए जाएंगे। इस दौरान एएसपी अजय प्रताप मौजूद रहे।
नागेश को बहन की शादी के लिए रुपये की जरूरत थी
नागेश की बहन की 10 जून को सामूहिक विवाह समारोह में शादी थी। इसके लिए नागेश को रुपये की जरूरत थी। उसने आकाश व शिवम के साथ मिलकर पवन का टेंपो लूटने की योजना बनाई थी। शिवम के चाचा ने चार माह पहले टेंपो पवन को बेच दिया था। शिवम चाचा का टेंपो चलाता था। पवन के टेंपो खरीदने से शिवम बेरोजगार हो गया था। इस पर तीनों ने मिलकर टेंपो लूटने के बाद पवन की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें