फर्रुखाबाद। रेलवे ने 15 जून को होने वाली रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बरौनी-लखनऊ जंक्शन के बीच दो ट्रेनें 11, 14 एवं 15 जून को चलाने का फैसला लिया है।
यह ट्रेनें बरौनी से सुबह 8:20 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर से रात 11 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेंगी। वापसी यात्रा में लखनऊ से 12, 15 एवं 16 जून को चलेंगी। लखनऊ जंक्शन से शाम आठ बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर, सीवान होते हुए सुबह नौ बजे बरौनी पहुंचेगी।
इसी तरह आगरा कैंट से 13 जून को शाम आठ बजे प्रस्थान कर मथुरा, कासगंज व फर्रुखाबाद से रात 12:05 बजे छूटकर कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और शाम 3:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से रात 8:10 बजे प्रस्थान कर फर्रुखाबाद दूसरे दिन सुबह 10:55 बजे कासगंज की ओर रवाना होगी। (संवाद)