फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकेट के पास दिनहाड़े महिलाओं को लूटकर की फायरिंग

विज्ञापन
मेरापुर थाने में बुआ के बेटे विनोद के साथ खड़ी पीड़ित ऊषा देवी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संकिसा। पिकेट से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार युवक को लात मार कर दिया और बाइक पर सवार महिलाओं के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की और युवक पर फायर झोंक दिया। गोली उसकी गर्दन के पास से निकल गई। गोली चलने की आवाज सुन खेतों में मौजूद लोग दौड़े तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए।
विज्ञापन

शमसाबाद थानाक्षेत्र के गांव हंसापुर गोराई निवासी विनोद कुमार, पत्नी मीरा देवी व कायमगंज कोतवाली के गांव अताईपुर निवासी ममेरी बहन ऊषा देवी व गोद ली बेटी के साथ बाइक से मैनपुुरी के थाना भोगांव के गांव उस्मानपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। यह लोग मेरापुर थानाक्षेत्र में काली नदी पुल से पहले गांव सींगनपुर के मोड़ पर पहुंचे थे, तभी पीछे से एक बाइक सवार दो बदमाश आए।
एक बदमाश ने विनोद की बाइक में लात मार दी। विनोद बाइक सहित गिर पड़े। बदमाशों ने ऊषा व मीरा के जेवर लूट लिए। विनोद ने विरोध किया तो लात-घूंसों से उसे पीट दिया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर मीरा के गले से चेन, झाले, मंगल सूत्र उतरवा लिए।
विज्ञापन

ऊषा के कान से झाले नोचे तो उनके कान फट गए। इससे वह लहूलुहान हो गईं। उनका मंगलसूत्र भी तोड़ लिया। विरोध करने पर बदमाश ने पिस्टल से विनोद पर फायर कर दिया। गोली विनोद की गर्दन के पास से निकल गई।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर वहां पहुंचे। तब बदमाश फायरिंग करते हुए भोगांव की ओर भाग गए। घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर पिकेट पर होमगार्ड अजय व राजवीर ड्यूटी कर रहे थे।
बदमाश उनके सामने से ही बाइक से निकल गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस ने विनोद, मीरा देवी, ऊषा से लुटेरों के बारे में पूछताछ की और उनका हुलिया जानने का प्रयास किया।
पुलिस ने आसपास के सभी थानों को वायरलेस कर वाहन चेकिंग कराई, पर कुछ हाथ नहीं लगा। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि लूट का मामला संज्ञान में आया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें