फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः बैंक के बाहर महिला से 19 हजार रुपये भरा थैला लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बैंक से रुपये निकालकर बाहर आई एक महिला से 19 हजार रुपये से भरा थैला लूटकर युवक भाग गया। चीख-पुकार पर पहुंचे लोगों ने खोजबीन की, मगर पता नहीं चला। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

कमालगंज के गांव शेरपुर सराय निवासी पुष्पा देवी सोमवार को रेलवे रोड स्थित इलाहाबाद बैंक में रुपये निकालने आईं थीं। दोपहर करीब ढाई बजे 19 हजार रुपये निकाल कर थैले में रख लिए। बैंक के बाहर आते ही एक युवक ने पुष्पा देवी से पेन मांगा। पुष्पा थैले से पेन निकाल ही रही थीं तभी युवक थैला छीनकर भाग गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने पीछा किया, मगर लुटेरा बाइक से भाग गया।
महिला कोतवाली पहुंची और घटना के बारे में जानकारी दी। कोतवाली पुलिस महिला के आने की बात मान रही है, मगर तहरीर मिलने से इंकार कर रही। दिनदहाड़े हुई घटना से पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें