फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। बाइक सवार किशोर को मारपीट कर रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के आदेश पर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव खाड़ेदेवर निवासी सविता की तहरीर पर पुलिस ने महरूपुर राबी गांव निवासी ऋषि, विशाल, मनीष व प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है।
तहरीर में सविता ने कहा है कि 13 सितंबर को उसका नाबालिग पुत्र राज फर्रुखाबाद निवासी चचेरे भाई साहिल के घर गया था। शाम करीब पांच बजे बाइक से घर लौटते समय रास्ते में महरूपुर राबी गांव के पास आरोपियों ने उसे रोक लिया। एक जिम में ले गए और वहां लाठी-डंडों से मारपीट कर जेब में रखे 46 सौ रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें