फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप की जांच जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जीआरपी थाने में दो रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे की जांच शुरू हो गई है। बीस दिन पूर्व जीआरपी थाने के एसओ ने निल अपराध संख्या में मुकदमा लिखकर कायमगंज कोतवाली भेजा था।
विज्ञापन

जनपद हरदोई निवासी एक महिला फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में रहती है। वह सुबह टहलने रेलवे स्टेशन जाती थी। 20 मई 2020 को सुबह 6 बजे महिला को स्टेशन पर दो लोग नवनीत व नितिन गंगवार मिले। दोनों ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताया।
महिला ने बताया कि उसके पति से संबंध नहीं हैं। वह काम की तलाश में है। नवनीत ने उसे रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कहकर उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र ले लिए। 10 दिन बाद नवनीत ने महिला को स्टेशन बुलाया और अपने कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा जाने को कहा। महिला के लहरा पहुंचने पर आरोप है कि रात में नवनीत ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। नितिन गंगवार पर भी अभद्रता व छेड़छाड़ करने का आरोप है। महिला ने 6 जनवरी को जीआरपी थाना फर्रुखाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसकी कॉपी कायमगंज कोतवाली में पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें