फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के खाते से 14 हजार पार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। बैंक खाते से मोबाइल नंबर और आधारकार्ड लिंक कराने का झांसा देकर तीन युवकों ने मजदूर के खाते से 14 हजार रुपये पार कर दिए। मजदूर ने तीनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव खंडौली निवासी सोनू मजदूरी करता है। 19 जनवरी को तीन युवक लैपटॉप लेकर उसके घर में पहुंचे। युवकों ने बताया कि बैंक के खाते से मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का लिंक करवा लो।
सोनू ने बैंक ऑफ इंडिया की भरखा के खाते का नंबर, मोबाइल नंबर और आधारकार्ड युवकों को दे दिया। युवकों ने कुछ देर बाद आधार कार्ड लौटा दिया और चले गए। शुक्रवार को सोनू बैंक से रुपये निकालने के लिए गया तो पता चला कि 19 जनवरी को उसके खाते से ऑनलाइन रुपये निकाल लिए गए हैं। सोनू ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ देवेंद्र गंगवार ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें