फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से पांच लाख के जेवरात व नगदी चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मई हादीदापुर गांव में किसान के घर से चोर जेवर, नगदी समेत पांच लाख का माल पार कर ले गए। मजरा नगला मुकुट में किराना व्यापारी के घर से अनाज और सामान समेत करीब 35 हजार का माल ले उड़े। तहरीर मिलने पर पुलिस ने छानबीन की, फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मई हादीदापुर निवासी सुरेश चंद्र पाल खेती करते हैं। उनके गांव में दो मकान हैं। एक मकान में सुरेश चंद्र रहते हैं, दूसरे मकान में बेटा मनोज व बहू पत्नी रश्मि रहती हैं। मनोज बुधवार को रिश्तेदारी में चला गया था। रश्मि मकान में ताला डालकर सुरेश के मकान में आ गई थी। देर रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़ उसमें रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात पार कर दिए। सुबह पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सुरेश ने बताया कि 35 हजार रुपये समेत करीब पांच लाख के जेवर ले गए हैं।
इसी तरह ग्राम पंचायत के मजरा नगला मुकुट निवासी मदन लाल घर से चोर पांच क्विंटल गेहूं व दो क्विंटल सरसों और सामान समेत करीब 35 हजार का माल ले गए। सुबह मदनलाल को चोरी की जानकारी हुई। मदनलाल घर के निचले हिस्से में परचून की दुकान किए हैं। बुधवार रात पत्नी नन्हीं देवी छत पर बने कमरे में सो रही थीं। भैंस बीमार होने से मदन लाल दूसरे मकान पर
विज्ञापन

थे। एसएसआई संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
सबमर्सिबल पंप चोरी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बसंतापुर निवासी रामपाल के खेत में सबमर्सिबल पंप लगा है। चोर रात में वहां से स्टार्टर व सबमर्सिबल पंप आदि चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें