नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर कला में गुरुवार रात दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर वृद्ध दंपति के घर से ढाई लाख के जेवर और नगदी पार कर दी। दिल्ली से लौटकर बेटे ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी।
गांव ब्राहिमपुर कला निवासी रामलखन दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनके वृद्ध पिता रामवीर सिंह पाल और मां गांव में रहते हैं। बुधवार रात चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़ बक्से से 45 हजार रुपये व ढाई लाख के जेवर उठा ले गए।
गुरुवार सुबह रामवीर सिंह को चोरी होने का पता चला। उन्होंने बेटे रामलखन को इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को दिल्ली से घर पहुंचे रामलखन ने थाने में तहरीर दी।
चोरी की रिपोर्ट दर्ज
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव पंचम नगला निवासी रामआसरे ने नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी उपेंद्र व तीन अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि बुधवार रात घर की दीवार फांद कर बक्से से नगदी व जेवर उठा ले गए। आहट होने पर परिजन जाग गए। भागते समय रामआसरे ने परिवार के लोगों के सहयोग से उपेंद्र को पकड़ लिया था। साथी जेवर व नगदी लेकर भाग गए थे।