फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय न मिलने पर महिला ने दी आत्मदाह की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दीनदयाल बाग निवासी महिला ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि रिश्तेदार ने उसके मकान का जबरिया बैनामा करा लिया और ताला तोड़ घर से लाखों का सामान लूट लिया। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने पर महिला ने डीएम कार्यालय के सामने परिवार सहित आत्मदाह की धमकी दी है।
विज्ञापन

दीनदयाल बाग निवासी जुगलकिशोर दीक्षित की पत्नी पिंकी देवी ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि उनके पति को रिश्तेदार असलहों से धमकाकर जबरिया जीप से ले गए और मकान का बैनामा करवा लिया। मकान का आधा हिस्सा उनके नाम है।
उनके बेटा न होने से रिश्तेदार 30 सितंबर 19 को उनके मकान का ताला तोड़कर जीवन भर की कमाई लूट ले गए। इसकी उन्होंने मुख्यमंत्री, मानवाधिकार आयोग, डीआईजी, एसपी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने पिछले दिनों 12 व 14 अगस्त को शहर कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जबकि लूटा गया सामान आरोपियों के घर में रखा है। पिंकी देवी ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। न्याय न मिलने पर परिवार सहित आत्मदाह की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें