मोहल्ला स्नेह नगर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। चोरों ने ताला तोड़कर एक घर से नगदी व जेवर पार कर दिए। पड़ोसी ने ताले टूटे देखकर जानकारी दी तो दंपति घर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल कर निरीक्षण कर चोरी गए सामान की जानकारी ली।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेवर रोड स्नेह नगर निवासी प्रतीक यादव रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने सराय अगहत थाना नया गांव जिला एटा गया था। पत्नी मायके मोहल्ला राजन नगला और भाभी सोनी यादव तिर्वा मायके गई थीं। घर में ताला पड़ा था। मंगलवार रात करीब दस बजे पड़ोसी राहुल ने प्रतीक यादव को फोन पर घर के ताले टूटने की सूचना दी।
बुधवार सुबह प्रतीक घर पहुंचा। पत्नी भी मायके से घर पहुंच गई। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा था। उसमें रखी सोने की दो अंगूठी, एक चेन और पांच हजार रुपये गायब थे। सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रतीक यादव ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।
भाई राजीव कुमार छत्तीसगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है। रक्षाबंधन पर वह घर गया था और पत्नी व भाभी मायके गई थीं। घटना की तहरीर थाने में दी है। सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है।