फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली के पहिए से दबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिराऊ निवासी कृपाल सिंह सोमवार सुबह किराए का ट्रैक्टर-ट्राली लेकर खेत से तंबाकू भरने गए थे। उनके साथ उनका 13 वर्षीय इकलौता पुत्र अश्वनी भी गया था।
विज्ञापन

ट्राली में तंबाकू लादकर वह घर आ रहे थे। अश्वनी मडगार्ड पर बैठा था। ऊबड़ खाबड़ रास्ते पर मडगार्ड से उछलकर अश्वनी नीचे गिर गया। उसके ऊपर से ट्राली का पहिया निकल गया। गंभीर घायल हालत में उसे सीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते हुए उसका शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें