फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी से मारपीट का आरोप लगाकर निकाला जुलूस

विज्ञापन
मोहल्ला नुनहाई में सड़क पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका का एक सफाई कर्मी शनिवार शाम ड्यूटी करके घर जा रहा था। इसी दौरान पक्के पुल पर किसी सिपाही ने उसके साथ अभद्रता कर दी।
विज्ञापन

उसने सूचना सफाई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों को दी। रविवार सुबह दस बजे 40-50 कर्मचारी कोटा पार्चा मोहल्ले में एकत्रित हुए। अखिल भारतीय सफाई मजदूर महासंघ के मंडल अध्यक्ष नीरज वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि के नेतृत्व में कर्मचारी नारेबाजी करते हुए पक्के पुल तक पहुंचे। वहां ड्यूटी कर रहे तिकोना चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी ने कर्मचारियों को वहां रोक लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारी नेताओं से वार्ता करने के लिए बुलाया। चार कर्मचारी नेताओं से वार्ता की। इस दौरान अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेज दिया गया।
चौकी प्रभारी ने पीड़ित कर्मचारी से सिपाहियों की शिनाख्त कराई, मगर उनमें से कोई नहीं था। चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिया कि उनकी चौकी का कोई सिपाही ऐसा नहीं कर सकता। यदि ऐसा हुआ है, तो वह हर हाल में कार्रवाई कराएंगे। इस पर कर्मचारी नेता संतुष्ट होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें