फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा, पांच सिपाही समेत नौ पर एससीएसटी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक प्लाट को लेकर पारिवारिक विवाद में तत्कालीन चौकी प्रभारी, पांच सिपाही और तीन अन्य लोगों ने मिलकर महिला और उसके परिवार से मारपीट की और उससे रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस ने नहीं सुनी, तो पीड़िता ने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली का है। मोहल्ला दरीबा पूर्व निवासी नेहा दिवाकर पत्नी मनोज कुमार दिवाकर ने दर्ज रिपोर्ट में कहा कि मोहल्ला सलावत खां में प्लाट खरीदा था। विक्रेता गया प्रसाद के परिजन सत्यम आर्य, महेंद्र आर्य रंजिश मानने लगे। नेहा ने जब निर्माण शुरू कराया तो स्टे आर्डर लेकर पहुंचे घोड़ानखास चौकी प्रभारी भानुप्रकाश वर्मा, सिपाही संजीव गौतम, राहुल यादव ने पति, ननद आदि के साथ मारपीट की और सात हजार रुपये ले लिए। पति ने अफसरों से शिकायत की। 19 सितंबर 2019 की रात को चौकी प्रभारी, जटवारा जदीद क्षेत्र के सत्यम आर्य, सलावत खां क्षेत्र के महेंद्र आर्य, रेलवे रोड के विवेक मिश्रा, समेत तीन अज्ञात सिपाहियों ने घर में घुसकर परिजनों को पीटा।
चौकी प्रभारी पर उसे और जेठ को पीटने का आरोप लगाया।
पीड़िता ने अधिकारियों से मुकदमा लिखने की गुहार लगाई, तब भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। अदालत के आदेश पर चौकी प्रभारी भानुप्रकाश वर्मा, सिपाही राहुल यादव, संजीव गौतम समेत तीन अज्ञात सिपाही और सत्यम आर्य, महेंद्र आर्य, विवेक आर्य पर घर में घुसकर मारपीट करने, एससी -एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भानुप्रकाश का तबादला पिछले दिनों जनपद मेरठ हो गया है, वह वहीं तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें