फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बीटीसी की छात्रा से शातिर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर आवास विकास कालोनी के युवक ने बीटीसी की छात्रा से दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो खींचकर वीडियो भी बना लिया। अब युवक छात्रा व उसके परिजनों से पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर उसने छात्रा व उसके माता पिता से मारपीट कर वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। एएसपी ने शहर कोतवाल को इस प्रकरण में स्वयं जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती शहर के एक कालेज से बीटीसी कर रही थी। इसी दौरान छात्रा का आवास विकास के युवक से संपर्क हो गया। युवक छात्रा के घर आने जाने लगा। युवक ने छात्रा से शादी करने का प्रस्ताव देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवक ने छात्रा के अश्लील वीडियो बनाया और फोटो भी खींच लिए। बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। युवक के बारे में पता किया तो जानकारी हुई कि वह कई युवतियों के साथ ऐसा कर चुका है। युवक ने वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवक ने मांग न पूरी होने पर छात्रा व उसके माता पिता को मंगलवार को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी है। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने शिकायत मिलने पर इस मामले में शहर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें