फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने में पति-पत्नी में हाईवोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने में उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया, जब एक तेजतर्रार महिला ने अपने ऊपर मारपीट करने, गला दबाने का पति पर आरोप लगाया। वहीं पहुंचे पति ने जब इंस्पेक्टर को अपने मोबाइल में पत्नी की हकीकत दिखाई, तो बखेड़ा हो गया। कुछ देर बाद पत्नी का पक्ष लेने पहुंचे एक अधेड़ से पति की बहस हुई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के जसमई स्थित एक कालोनी निवासी शिक्षक ने प्रेम विवाह किया था। पति-पत्नी में कुछ ही दिन बाद अनबन रहने लगी। पत्नी ने पति पर उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था। वह पति के साथ रह भी रही है। गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे पत्नी थाने पहुंची। उसने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
पीछे से पति भी पहुंच गया। इसी दौरान आवास विकास कालोनी का एक व्यक्ति थाने पहुंचकर पत्नी की तरफदारी करने लगा, तो पति का उससे विवाद हो गया। गुस्साए पति ने इंस्पेक्टर जेपी शर्मा को अपने मोबाइल में कैद पत्नी की करतूतें दिखाईं। पति-पत्नी एक दूसरे पर चरित्रहीनता के आरोप लगाते रहे। हालांकि शाम करीब साढ़े पांच बजे पत्नी ने पति पर मारपीट करने, गला दबाने और घर से निकालने की तहरीर दे दी। दोनों पक्ष थाने में ही मौजूद थे। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि मामला पेचीदा है। इनका मुकदमा भी चल रहा है। पति गुजारा भत्ता भी देता है और साथ भी रहती है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें