फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने एक अधिकारी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय राजेपुर की संविदा शिक्षिका ने जिले के एक अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। शिक्षिका ने विभागीय नोटिस में अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। सुनवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय राजेपुर में शिक्षिका सुकीर्ति बघेल ने मुख्यमंत्री से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि वह 22 जुलाई से 14 अक्तूबर तक प्रभारी वार्डन रही। फर्जी बिलों पर हस्ताक्षर करने से मना करने पर प्रभारी लेखाकार व स्टाफ उसके खिलाफ हो गया। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की। प्रभारी लेखाकार व स्टाफ के कुछ लोगों के कहने पर एक अधिकारी व तत्कालीन बीएसए ने उसको कई बार कारण बताओ व सेवा समाप्ति का नोटिस बगैर जांच कराए दे दिया।
23 नवंबर को अधिकारी के पत्र पर तत्कालीन बीएसए ने उसको कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसमें 4 नवंबर को कमेटी से कराई जांच में विद्यालय के स्टाफ के बयान के आधार पर उसको दोषी ठहरा दिया। 29 नवंबर को व्यक्तिगत उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। अनुपस्थित रहने पर संविदा समाप्ति की चेतावनी दी। इस नोटिस में उसके लिए अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया। नोटिस का जवाब देने के बाद भी 3 दिसंबर को उसको बीएसए कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। इस आदेश की प्रति दिए बगैर तत्काल विद्यालय छोड़ने को कहा गया। अधिकारी व्यक्तिगत रंजिश मानकर उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़ित शिक्षिका ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में जांच किसी अन्य जिले के अधिकारी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें