फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसकर पत्नी की हुई मौत में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली में खड़ा आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। पिछले सप्ताह गांव मंझोला निवासी महिला की जलने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने पुल गालिब तिराहे से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मंझोला निवासी घनश्याम फोटोग्राफर था। पहली पत्नी ने 6 वर्ष पहले जहर खाकर जान दे दी थी। इसके बाद घनश्याम ने जिला कुशीनगर के गांव खड्डा निवासी सुनीता देवी से शादी कर ली थी। घनश्याम नशे का आदी था।
पत्नी उसे नशा करने से रोकती थी। 2 दिसंबर को घनश्याम ने नशे की हालत में उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आग से जलकर उसकी मौत हो गई। पहली पत्नी के बच्चों ने पिता पर ही आग से जलाकर मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना दी थी, लेकिन वह नहीं आए। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर घनश्याम के खिलाफ महिला उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। गुरुवार को एसआई रहीस खां व मीनेश पचौरी ने पुल गालिब तिराहे पर घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें