फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के ट्रक के बाद पुलिस ने कार पकड़ी, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। चोरी के तीन ट्रक पकड़ने के बाद पुलिस ने एक कार और कब्जे में ली है। पकड़े गए दो शातिरों से पुलिस को पूछताछ में अहम जानकारी मिली है। सर्विलांस के प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर जाकर पकड़े गए शातिरों से पूछताछ की है। टीम पकड़े गए दोनों शातिरों को अपने साथ ले आई है। आसपास के जनपदों में भी इनके बारे में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर एसओ वेद प्रकाश पांडेय ने तीन ट्रक सहित एक शातिर को पकड़ लिया था। इसमें एक ट्रक चोरी का निकला। दो ट्रक सही पाए जाने पर उनको छोड़ दिया गया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो दो चोरी के ट्रक व एक कार शनिवार देर रात पुलिस ने और बरामद की। एक अन्य शातिर को भी पुलिस ने पकड़ लिया। रविवार को सर्विलांस प्रभारी सुरेश ओझा टीम के साथ नवाबगंज थाने पहुंचे। पकड़े गए दोनों शातिरों से कई चक्रों में पूछताछ की। इसमें अहम बातें निकलकर सामने आईं। टीम दोनों को अपने साथ स्वाट टीम के आफिस में ले आई। स्वाट टीम के प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि अभी पूछताछ चल रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें