फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी ठेकेदार लालजी ने यूपी 100 को रविवार देर शाम सूचना दी कि कुछ लोगों ने तमंचा लगाकर उनकी कार से 3.50 लाख रुपये लूट लिए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मामला लेनदेन का है। लालजी ने कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी जिन लोगों पर आरोप लगाया पुलिस ने उन्हें भी कोतवाली बुला लिया। वहां पता चला कि एक कार खरीदने के रुपये को लेकर विवाद था। स्वाट टीम भी पहुंच गई। एसपी डा. अनिल मिश्रा ने बताया कि चेक के माध्यम से दोनों का समझौता हो गया है। संवाद