अमृतपुर। शाहजहांपुर जिले का एक युवक मंगलवार शाम कोला सोता गांव के जंगल में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। तलाशी में युवक की पर्स से आधार कार्ड, गांजा, चिलम, बीड़ी और कुछ सिक्के मिले।
मंगलवार शाम एसओ सुरेंद्र सिंह यादव को गांव कोला सोता के चरवाहों ने सूचना दी कि जंगल में एक युवक का शव फंदे पर लटक रहा है। इस पर एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को ग्रामीणों की मदद से फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने उसकी जेब व पर्स की तलाशी ली। उसमें मिले आधार कार्ड मिला पर युुवक का नाम विकास (25 ) पुत्र रामदास निवासी हाउस नबंर 67 मोहल्ला दौसपुर थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर लिखा था। उसकी जेब से चिलम, गांजा, बीड़ी व पर्स से कुछ सिक्के बरामद हुए। एसओ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकास के परिजनों को सूचना देने के लिए मिर्जापुर के एसओ को घटना से अवगत कराया गया। एसओ सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शव एक दिन पुराना लग रहा है। परिजनों के आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।