फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। इटावा-बरेली हाईवे पर बस सवार सराफ से 44 दिन पहले लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने चाचूपुर गांव के बाहर गिरफ्तार कर लिया। लुटेरे के पांच साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। पुलिस पकड़े गए लुटेरे से माल बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खतराना निवासी राजीव वर्मा की जैनापुर गांव थाना राजेपुर में सराफा की दुकान है। वह 28 सितंबर को रोडवेज बस से घर आ रहे थे। बस में सवार बदमाशों ने अपने अन्य बाइक सवार साथियों के साथ मिलकर चार लाख के जेवर व नगदी लूट ली थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की थी। इस प्रकरण में पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से पांच लुटेरों का पकड़ लिया था। सराफ से लूट के मामले में अतुल सक्सेना निवासी गांव बिलावलपुर थाना शेरामऊ दक्षिणी जिला शाहजहांपुर का नाम भी प्रकाश में आया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश में लगी हुई थी। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि अतुल सक्सेना कार्तिक पूर्णिमा पर पाचांल घाट पर गंगा स्नान करने के लिए आ रहा है। सटीक सूचना पर एसओ जयंती प्रसाद गंगवार ने अतुल को चाचूपुर मोड़ के पास से पकड़ लिया। पुलिस पकड़े गए लुटेरे से माल बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें