फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रधान की बाइक से टप्पेबाजों ने उड़ाए 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में टप्पेबाजों ने एक प्रधान की बाइक की डिग्गी से 20 हजार रुपये पार कर दिए। टप्पेबाज जरूरी कागजात भी ले गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो डिग्गी से रुपये निकालते दो युवक दिखाई दे रहे हैं। प्रधान ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज थानाक्षेत्र के ककिउली गांव के प्रधान रामवरन पाल को गांव के ही आदेश कुमार ने 25 हजार रुपये का चेक दिया था। प्रधान ने बृहस्पतिवार को लालगेज से पांचालघाट रोड स्थित यूनियन बैंक की शाखा से 25 हजार रुपये निकाले।
उन्होंने पांच हजार रुपये जेब में रख लिए और सौ-सौ के नोट की एक गड्डी तथा दस-दस रुपये की 10 गड्डियां बाइक की डिग्गी में रख लीं। इसके बाद प्रधान नेहरू रोड स्थित गोटा वाली दुकान पर कुछ सामान खरीदने गए। वहां अनुराग बुक डिपो के सामने बाइक खड़ी कर दी। वह खरीदारी करके वापस आए, तो डिग्गी खुली मिली और पैसे गायब थे।
विज्ञापन

प्रधान ने डिग्गी को देखा, तो उसमें रखा रुपये से भरा बैग गायब था। बैग में बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जरूरी कागजात थे। रुपये गायब होने पर उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। पुलिस ने अनुराग बुक डिपो के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे, तो उसमें दो युवक डिग्गी खोलते और बैग ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली के भगुआनगला निवासी रिटायर्ड शिक्षक कमलेश बाबू पांडेय की बाइक की डिग्गी से 14 अक्तूबर को 50 हजार रुपये टप्पेबाजों ने निकाल लिए थे।
पुलिस उसका तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी थी कि दूसरी वारदात शहर के बीचोंबीच हो गई। टप्पेबाजों की सक्रियता से पुलिस असमंजस में है। हालांकि कोतवाली पुलिस ने कमलेश बाबू पांडेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिटायर्ड शिक्षक कमलेश बाबू पांडेय का मुकदमा लिख गया है। प्रधान रामवरन पाल की डिग्गी से रुपये निकालने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। उनकी तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर मामलों का खुलासा किया जाएगा। देवेंद्र दुबे, शहर कोतवाल।
विज्ञापन

े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें