फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने डीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। पीड़ित छात्रा ने कहा कि वह फतेहगढ़ स्थित स्कूल साइकिल से जाती है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से गांव के ही दबंग युवक स्कूल जाते समय उससे छेड़छाड़ कर परेशान करते हैं। चार अप्रैल को दबंगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगे। मना करने पर बाल पकड़कर गिरा दिया। शोर मचाने पर टेंपो चालक ने उसे बचाया। उसी दिन शाम को दबंगों ने उसके घर पर आकर गालीगलौज किया। पिता ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
मां ने फतेहगढ़ कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। कार्रवाई न होने पर आरोपियों ने नौ अप्रैल को उसे फिर रास्ते में रोककर धमकाया। छात्रा ने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया किशोरी व उसके पिता के साथ मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज की गई थी। उस दौरान किशोरी से छेड़छाड़ का मामला उजागर नहीं किया था। इसके बाद भी अगर वह तहरीर देते हैं तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें