फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नकदी, जेवरात समेत दो लाख की चोरी

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला जटवारा जदीद में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चोरों ने एक घर से नगदी, जेवरात समेत दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों के निकलते वक्त परिजन जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया। रात में ही पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जटवारा जदीद निवासी अवधेश चंद्र सोमवार रात रिश्तेदारी में गए थे। पत्नी अंजू और बेटी दुर्गा घर पर थीं। पुत्र विकास और उसकी पत्नी दूसरे कमरे में थे। मुख्य गेट पर ताला पड़ा था और कमरे में अंदर से कुंडी लगी थी। देर रात चोरों ने कमरे की कुंडी खोल ली और अंदर घुस आए।
पुत्र और पुत्रवधू के पास वाले कमरे में रखी अलमारी को खोलकर उससे आठ हजार रुपये, दो चेन, तीन अंगूठी, दो जोड़ी पायल, चांदी की बिछिया समेत दो लाख का सामान चोरी कर लिया। अंजू ने बताया कि जब चोर बाहर निकले, तो वह जाग गईं। शोर मचाने पर चोर भाग गए। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें