फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने दुकानदार के थप्पड़ मारा, व्यापारियों ने थाना घेरा

विज्ञापन
नवाबगंज थाने के बाहर खड़े व्यापारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज। महिलाओं से बातचीत करने का वीडियो बनाने के शक में दरोगा ने दुकानदार के थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज व्यापारियों ने थाने को घेराव कर दरोगा को थाने बुलाने की मांग की। एसओ ने दरोगा की गलती बताकर व्यापारियों को शांत किया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अनुज की बाजार में परचून की दुकान है। वह रात करीब आठ बजे दुकान के बाहर खड़े थे। इसी दौरान थाने की एक महिला सिपाही के साथ एक दरोगा वहां पहुंचे और कुछ महिलाओं से बात करने लगे। वहां अन्य युवक भी आकर खड़े हो गए। तभी दरोगा को लगा की अनुज अपनी दुकान के पास से मोबाइल में वीडियो बना रहा है। इस शक में दरोगा अनुज के पास गए और उसके थप्पड़ जड़ दिया।
दुकानदार ने विरोध किया तो दरोगा ने उसकी और पिटाई कर दी। इसके बाद दरोगा वहां से चले गए। बिना किसी कारण दुकानदार के थप्पड़ मारने की घटना की जानकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता को हुई, तभी अनुज के परिजन भी आ गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों और दुकानदार के परिजनों ने थाने का घेराव कर दरोगा को बुलाकर थप्पड़ मारने का कारण पूछने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारी दरोगा को थाने में बुलाने की जिद पर अड़ गए। एसओ सत्य प्रकाश ने दरोगा की गलती मान कर व्यापारियों को शांत किया। इसके बाद व्यापारी थाने से चले गए। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि उनको घटना की जानकारी नहीं है। अगर दरोगा ने दुकानदार के थप्पड़ मारा है, तो गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें