कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र एक गांव की महिला को पड़ोसी गांव के युवक ने मंगलवार रात बहाने से बुलाया और दुकान में बंद कर लिया। तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
महिला ने बताया कि उसके मोबाइल पर मंगलवार रात पड़ोसी गांव के युवक का फोन आया। उसने कहा कि तुम्हारे चाचा यहां बेहोश पड़े हैं, इनको यहां से उठा ले जाओ। वह घर से बाहर निकली तो पड़ोसी गांव का युवक खड़ा था। युवक घसीटते हुए दुकान में ले गया।
दुकान का शटर बंद करके तमंचा दिखाकर धमकाया और दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद महिला के पति उसकी तलाश में निकले तो दुकान में खटपट की आवाज सुनकर वहीं खड़े हो गए। शटर खोला तो पति को देखकर आरोपी भाग गया।
बुधवार को महिला कोतवाली पहुंची और आरोपी सतीश निवासी ग्राम मिलाकिया के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।