फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की दो पत्नियों में मारपीट, पुलिस पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दरोगा दूसरी पत्नी के साथ घर में आराम फरमा रहे थे तभी पहली पत्नी वहां पहुंच गई। यह देख दरोगा दीवार फांदकर वहां से भाग गया। उसके बाद दोनों पत्नियों में गाली-गलौज के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पत्नियों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के देवरान गढ़िया गांव निवासी एक दरोगा जिला जालौन में तैनात हैं। उनकी पांच वर्ष पहले जिला शाहजहांपुर कैंट मऊ निवासी युवती से शादी जिला हुई थी। उनका तीन वर्ष का एक बेटा है।
दरोगा की फेसबुक पर जिला बरेली के सदर बाजार में रहने वाली दूसरे धर्म की युवती से दोस्ती हो गई। दरोगा ने अपने आप को अविवाहित बताकर युवती से कानपुर नगर के एक मंदिर में विवाह कर लिया। युवती को कुछ दिन अपने पास रखने के बाद मायके छोड़ दिया।
विज्ञापन

काफी दिन तक दरोगा युवती को लेने के लिए नहीं गया तो युवती ने सदर कोतवाली में शिकायत कर दी। दरोगा ने कोतवाली में जाकर समझौता कर लिया। उसके बाद युवती को मसेनी में किराये के मकान में रख दिया। पहली पत्नी को दरोगा की शादी होने की जानकारी हुई तो उसने विरोध जताया।
दरोगा ने तलाक देने की बात कहकर मामले को संभाल लिया। कुछ दिन पहले दरोगा ने मसेनी के मकान को खाली करवाकर युवती को नेकपुर चौरासी में किराये का मकान दिलवा दिया।
मंगलवार को दरोगा युवती (दूसरी पत्नी) के साथ घर में आराम फरमा रहे थे। उसी दौरान पहली पत्नी वहां पहुंच गई। पहली पत्नी की आवाज सुनकर दरोगा दीवार फांदकर भाग गया। इसके बाद दरोगा की पहली व दूसरी पत्नी में गाली गलौज और मारपीट हो गई।
शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने दरोगा को बुलाया है। थाना पुलिस का कहना है कि दरोगा के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें