फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में फर्जी दस्तावेज से भर्ती होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज में फर्जी दस्तावेज से भर्ती होने का आरोप युवक ने अपने भाई पर लगाया है। धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मैनपुरी जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी शिवम राठौर ने मंगलवार शाम अपने भाई के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि पिता महेंद्र सिंह परिवहन विभाग फर्रुखाबाद में चालक के पद पर तैनात थे। 15 मई 2015 को बीमारी से उनकी मौत हो गई थी।
पिता की मौत के बाद भाई ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और परिवहन विभाग में मृतक आश्रित में नौकरी हासिल कर ली। जो कि परिचालक के पद पर फर्रुखाबाद में तैनात हैं। उसके दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई की जाए। वह परिचालक के पद पर नौकरी करने के लिए पात्र नहीं हैं। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने शिवम की तहरीर ले ली और सिविल लाइन चौकी इंचार्ज को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें