फर्रुखाबाद। गैंगस्टर के मुकदमेे में कोर्ट में पेश हुुए बसपा नेता अनुपम दुबे पर आरोप तय नहीं हो पाया। उनके वकील ने आरोप पत्र की प्रतिलिपि उपलब्ध कराकर जवाब देने के लिए समय मांगा है। कोर्ट ने आरोप तय के लिए छह जुलाई की तारीख लगाई है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे इंस्पेक्टर रामनिवासी व ठेकेदार शमीम हत्याकांड में मैनपुरी की जिला जेल में बंद हैं। बुधवार को बसपा नेता को मैनपुरी से कड़ी सुरक्षा में गैंगस्टर कोर्ट में पेशी पर लाया गया। गैंगस्टर में आरोप तय किए जाने को लेकर बसपा नेता के वकील जितेेंद्र सिंह चौहान ने एतराज जताया।
उन्होंने कहा कि आरोप पत्र की प्रति उनको मुहैया नहीं कराई गई। आरोप पत्र को पढ़ने के बाद वह जवाब दाखिल करेंगे। कोर्ट ने बसपा नेता के वकील की दलील पर उनको आरोप पत्र की प्रति मुहैया कराने के आदेश दिए। मुकदमे की सुनवाई के लिए छह जुलाई की तारीख लगी है।