फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

)बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अर्रापहाड़पुर में खेत के सामने सड़क पार करते समय किसान को बोलेरो ने टक्कर मार दी। किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव अर्रापहाड़पुर निवासी सुरेश चंद्र (45) रविवार शाम को पत्नी गुड्डी देवी के साथ खेत पर काम करने के लिए गए थे। शाम छह बजे सुरेश चंद्र गांव अमिलापुर निवासी आशाराम के खेत के सामने से सड़क पर पहुंचे। इसी दौरान गांव के ही सौरभ ने बोलेेरो से सुरेश चंद्र के टक्कर मार दी। सुरेश चंद्र की चीख सुनकर खेत में काम कर रही गुड्डी देवी मौके पर पहुंची तो चालक बोलेरो समेत वहां से भाग गया। परिजन घायल अवस्था में सुरेश चंद्र को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हालत बिगड़ने पर उसे बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसको नर्सिंग होम में ले गए। वहां इलाज के दौरान सुरेश चंद्र की मौत हो गई। सुरेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी गुड्डी देवी की तहरीर पर पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेश के एक डेढ़ वर्ष की बेटी दिव्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें