फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की बाउंड्रीवाल को लेकर पंचायत में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। गदनपुर देवराजपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय की निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल को लेकर मंगलवार को हुई पंचायत के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर मौजूद एडीओ ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत किया। रास्ते को लेकर सहमति न बन पाने पर एडीओ लौट आए। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी व एडीओ की मौजूदगी में फिर पंचायत होगी।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय गदनपुर देवराजपुर में करीब 80 मीटर बाउंड्रीवाल का निर्माण दो दिन पूर्व शुरू कराया गया था। मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हम लोगों के निकास की जगह कम हो रही है। इस पर खुदाई रुकवाकर मजदूर भगा दिए गए। हेडमास्टर अर्चना ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इस पर एडीओ निरंजन त्रिवेदी विद्यालय पहुंचे। मौके पर मौजूद पूरन यादव व त्रिस्तरीय समिति के सदस्य रहे निर्दोष ने कहा कि बाउंड्रीवाल बनने से उनका निकास अवरुद्ध हो जाएगा। ट्रैक्टर भी नहीं निकल पाएगा।
इसी बीच प्रधानाध्यापक के पक्ष के कुछ लोगों से निर्दोष यादव का विवाद होने लगा। एडीओ ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पंचायत में रास्ते के लिए 6 फीट जगह देने की बात रखी गई। शुरुआत में 12 फ़ीट का रास्ता रहेगा। आगे जहां मकान बने हैं, वहां 6 फ़ीट रास्ते के आधार पर निशान लगाए गए। एडीओ ने बताया कि उन्होंने समस्या सुनी। बुधवार को वह खंड शिक्षा अधिकारी के साथ जाकर मामला निस्तारित करेंगे। प्रधान वीकेश कुमार, सुघर सिंह यादव, गुरुचरन आजाद, सुभाष यादव, मनीष, जयपाल सिंह, अजब सिंह, अशोक कुमार, अरविंद यादव, कश्मीर सिंह सहित 50 से अधिक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें