फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: संतान न होने से दुखी महिला ने फांसी लगाई, ससुरालियों ने बताई ये बात

Tue, 01 Sep 2020 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के कंपिल में विवाह के सात वर्ष बीत जाने के बाद भी संतान न होने से दुखी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे के समय वह घर पर अकेली थी। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कंपिल थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर निवासी सत्यपाल की शादी गांव टिकुरियन नगला निवासी महेश चंद्र की पुत्री राधा (26) के साथ 2013 में हुई थी। सत्यपाल के मुताबिक सोमवार शाम वह खेत पर काम करने गया था।

उसकी मां पड़ोसी के यहां पूड़ी बनाने के लिए गई थी। पत्नी राधा (26) घर पर अकेली थी। संतान न होने के अवसाद में राधा ने छत के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सास जब पड़ोसी के घर से आई तो बहू राधा को फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन


सास के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए और शव को फांसी के फंदे से उतरवाया। पुत्री के आत्महत्या करने की जानकारी पर पिता महेश बेटे अनुज के साथ पहुंचे। महेश चंद्र ने थाने में सूचना दी कि पुत्री ने संतान न होने से दुख में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। राधा के छह बहनें व एक भाई है।

एक साल पहले भी कोशिश की थी
सात वर्ष बीत जाने के बाद भी संतान न होने के कारण राधा अवसाद में थी। उसने एक वर्ष पहले भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उस दौरान परिजनों ने उसको फंदे से उतारकर जान बचा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें