फोटो-33 कायमगंज के एसएनएम इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से परिचय प
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। एसएनएम इंटर कॉलेज ग्राउंड पर सोमवार से शुरू ज्ञान कप क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में अंसारी वॉरियर्स अमरोहा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए केसी स्टार नोएडा को 47 रन से शिकस्त दी। प्रतियोगिता में प्रदेश की कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंसारी वॉरियर्स अमरोहा ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जवाब में केसी स्टार नोएडा की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और पूरी टीम 122 रन पर ऑलआउट हो गई।
अमरोहा की जीत में गेंदबाज अरबाज की अहम भूमिका रही। उन्होंने 21 रन देकर पांच विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच चुने गए। नोएडा के शहबाज सैफी ने 35 रन देकर तीन विकेट लेने के साथ 12 रन की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, डॉ मिथलेश अग्रवाल और ब्लाक प्रमुख अनुराधा अरुण दुबे पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने प्रतीकात्मक बैटिंग और बॉलिंग कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
मैच में कानपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सौरभ जायसवाल और हिमांशु यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि राजेश सिंह स्कोरर रहे। आयोजक मनोज तिवारी की ओर से दर्शकों के बैठने की बेहतर व्यवस्था की गई थी।