फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में पानी के लिए नहीं लगा सबमर्सिबल पंप

विज्ञापन
अमृतपुर गोशाला का निरीक्षण करते उपजिलाधिकारी। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फ़ उप जिलाधिकारी ने बुधवार को कुड़री सारंगपुर गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में जाली व मेन गेट लगा नहीं मिला। खंड विकास अधिकारी को लगवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी बृजेंद्र कुमार बुधवार दोपहर को ग्राम कुंडरी सारंगपुर में बनी गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां 124 गोवंश मौजूद थे। एक गाय बीमार थी। उसका इलाज पशु चिकित्सा अधिकारी ने किया था।
गोशाला में जाली की जगह चारों ओर तार लगाए गए थे। मेन गेट भी नहीं लगाया गया है। पानी के लिए बोरिंग है, लेकिन सबमर्सिबल नहीं लग सका है। गोशाला में भूसा पर्याप्त नहीं मिला। इस पर ग्राम प्रधान बबलू कुमार जानकारी की गई, तो उन्होंने बताया कि खत्म होने से पहले भूसा पहुंच जाएगा। उप जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी नजमा सिद्दीकी से कहा कि गोशाला के चारों ओर जो कटीले तार लगाए गए हैं उनको हटवा कर जाली लगाई जाए।
विज्ञापन

मेन गेट नहीं लगा है उसे भी लगाया जाए। साथ ही सबमर्सिबल लगवाने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि जाली व गेट बनकर तैयार हो गया है। सबमर्सिबल के लिए सोलर पंप मंजूर हो गया है। उसको लगवा दिया जाएगा। गंगा में पानी ज्यादा होने से गेट व जाली नहीं लग पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें