फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खुले ट्रांसफॉर्मर से फैला करंट, गाय-बछड़े की मौत

Fri, 31 Oct 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। पितौरा गांव में कन्या प्राथमिक विद्यालय के पास लगे खुले ट्रांसफॉर्मर से निकले करंट की चपेट में आने से एक गाय और उसका बछड़ा मर गया। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया और उसे दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर में कोई बेरिकेडिंग नहीं है, तार निकले पड़े हैं। इसी वजह से करंट फैलने से दोनों गोवंशों की मौके पर मौत हो गई। लोगों ने बताया कि विद्यालय के बच्चे अक्सर इसी क्षेत्र में खेलते हैं, इससे किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। बजरंग दल कार्यकर्ता आकाश सहित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विभाग के अवर अभियंता मोहम्मद जावेद ने बताया कि ट्रांसफॉर्मरों की गार्डिंग का ठेका दो ठेकेदारों को दिया गया है। अब तक आठ से दस ट्रांसफॉर्मरों की बेरिकेडिंग हो चुकी है, लेकिन ठेकेदारों के बीच विवाद के चलते कार्य रुका है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बेरिकेडिंग का काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
पोल में उतरे करंट से गाय की मौतकमालगंज। कस्बा के मोहल्ला प्रताप नगर में स्थित होलिका दहन स्थल के पास स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं हैं। तीन दिनों से हो रही बूंदाबांदी के कारण पोल में करंट दौड़ने लगा। बृहस्पतिवार शाम एक अन्ना गाय पोल के पास रखी रोटी खाने पहुंची तो वह करंट की चपेट में आई गई। इससे गाय की मौत हो गई। लोगों ने खेत में गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया। मोहल्लावासियों ने करंट की समस्या दूर करने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें